मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने डीलरशिप मोड में ऐश ब्रिक्स की पहली खेप रवाना की

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने डीलरशिप मोड के अंतर्गत ऐश ब्रिक्स की पहली खेप रवाना कर सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह पहल फ्लाई ऐश के प्रभावी उपयोग और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन) सतेंद्र सिन्हा तथा मानव संसाधन प्रमुख रुमा दे शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस पहल के माध्यम से डीलरशिप आधारित विपणन प्रणाली को मजबूत कर बाजार तक पहुंच का विस्तार करने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसी-ओएस टीम के सहयोग और समन्वय की सराहना की गई।

Author

Related Articles

Back to top button