मध्य प्रदेशसिंगरौली

आवारा पशुओं से तंग आ चुके किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

सिंगरौली-आज तहसील मुख्यालय पर किसान ग्राम पंचायत ओडनी के केकराव,रेहड़ा, ओडनी, के किसानों ने तहसील मुख्यालय पर आकर ज्ञापन दिया जिसमें उल्लेखित है कि किसानों की फसल आवारा पशु झुंड का झुंड पूरे किसानी को नष्ट करके फसल बर्बाद कर दे रहे है पिछले कई महीनों से हम लोग परेशान होकर आज प्रशासन के सामने आकर गोहर लगा रहे है कि इन आवारा पशुओं को प्रशासन के द्वारा प्रबंधन करा कर हो रहे फसल बर्बादी को रोका जाए और बर्बाद हुए फसलों को सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए,साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत में नाम मात्र की बाड़े की प्रबंधन बिल्कुल नदारद है जिसे चालू कराया जाए,

 

इसके साथ ही साथ कई बिंदुओं पर मांग रखते हुए हों रहे बर्बाद फसल को रोकने की अपील किया है अब देखना यह होगा कि किसान को पीड़ा कितना शासन प्रशासन समझ सकती है और कितना अंकुश लग सकता है खैर ये तो आने वाले दिनों में किसान ही बता पाएंगे इस पूरे ज्ञापन कार्यक्रम में युवा नेता लक्ष्मण सिंह बैंस,दिनेश बैंस, जागेश्वर पाल,उमा शंकर सिंह बैंस,भारत लाल बैंस,शालिक राम,रामपाल सहित भारी मात्राएं किसान मौजूद रहे

Author

Related Articles

Back to top button