ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर-चितरंगी के बदले गए एसडीएम

सिंगरौली। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिंगरौली द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर अखिलेश कुमार सिंह को उपखंड अधिकारी देवसर के पद से हटाकर कलेक्ट्रेट सिंगरौली में पदस्थ किया गया है वहीं डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा को उपखंड अधिकारी चितरंगी से स्थानांतरित कर उपखंड अधिकारी देवसर बनाया गया है।इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्विवेदी को तहसीलदार देवसर से स्थानांतरित कर उपखंड अधिकारी चितरंगी के पद पर पदस्थ किया गया है।कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश तत्काल प्रभावशील माना गया है।

Author

Related Articles

Back to top button