ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गूलर के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सिंगरौली/देवसर। जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगिनी में शुक्रवार 6 मार्च को एक युवक का शव गूलर के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम विशाल साकेत (30) पिता शंकर लाल साकेत निवासी जोगिनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम विशाल साकेत की शादी हो चुकी थी और उसका लगभग दो वर्ष का एक छोटा बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने गांव से कुछ दूरी पर नदी किनारे स्थित गूलर के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले को लेकर परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button