जिला कांग्रेस कार्यालय में स्व. इंद्रजीत कुमार जयंती व अर्जुन सिंह दाऊ साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली में पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा अंत्योदय की भावना से किए गए उनके कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेसजन सीडब्ल्यूएस आवासीय परिसर के मुख्य द्वार पर स्थापित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह ‘दाऊ साहब’ की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवानगर के तत्वावधान में उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनों ने दाऊ साहब द्वारा जाति और समुदाय से ऊपर उठकर की गई जनसेवा तथा मुख्यमंत्री रहते हुए लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार का जीवन संघर्ष, सादगी और अंत्योदय की भावना का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम किया। उनका जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने प्रदेश को नई दिशा दी। शिक्षा, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले आज भी याद किए जाते हैं। उनका व्यक्तित्व राजनीति में संवेदनशीलता, समर्पण और सिद्धांतों की मिसाल है।इस अवसर पर पूर्व महापौर रेनु शाह, वरिष्ठ नेता नरेन्द्रचन्द्र सिंह, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह, लघु फुटकर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ग्यानेन्द्र सिंह ‘ग्यानु’, सेवादल जिलाध्यक्ष रूपेशचन्द्र पाण्डेय, विद्यासागर बैश्य, रवीन्द्र द्विवेदी, सुरेश दुबे, कृष्णा सिंह परिहार, अनिल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस नवानगर अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, मोरवा ब्लॉक अध्यक्ष शेखर सिंह, बैढ़न ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान ‘रिंकु’, शासन ब्लॉक अध्यक्ष देवपति वैश्य, हिरवाह ब्लॉक अध्यक्ष देवीशरण शाह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया, शालिनी श्रीवास्तव, लखन लाल शाह, अजय सिंह, सुदामा कुशवाहा, पार्षद रामगोपाल पाल, विजय शाह, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, रमाशंकर सिंह, जुल्फिकार अली, अवनीश दुबे, अजय सिंह चंदेल ‘डब्बू’, देवेन्द्र सिंह, सौरभ रघुवंशी, हरिकमल वैश्य, सत्यनारायण बैश्य, कृष्णा शाह, रमाशंकर शाह, जयकांत महाराज, संध्या सिंह, विकास दुबे, रामपुकार शाह, कृष्णा साकेत, विद्यापति शाह, अखिलेश शाह, अभिजीत द्विवेदी, अतुल शुक्ला, सुरेन्द्र साकेत, विद्यासागर दुबे, प्रहलाद शाह, आर.एन. ओझा, विनोद पाण्डेय, पंकज सिंह, दीपक दुबे सहित कांग्रेस और इंटक के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













