दाऊ साहब अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि व पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सिंगरौली। सर्वहारा वर्ग के नेता, विंध्य के मसीहा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह ‘दाऊ साहब’ की पुण्यतिथि तथा विंध्य की धरती के सपूत व पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की जयंती के अवसर पर सीडब्ल्यूजे जयंत स्थित दाऊ साहब की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस दौरान दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका निगम सिंगरौली के पार्षद अखिलेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पंडित राम अशोक शर्मा, राम शिरोमणि साहवाल, राम पुकार शाह, बीरबल शाह, मनोज दुबे, केपी सिंह, राम निवास तिवारी, तुला प्रसाद कुशवाहा, इंटक नेता सुरेश गुप्ता, अरुण पटेल, मोहम्मद याकूब, हीराराम शाह, कृष्ण प्रसाद शाह, मोनिश खान, मोहम्मद याकूब अंसारी, सुदामा प्रसाद कुशवाहा, अभिषेक सिंह, दीपक दुबे, शिवसागर विश्वकर्मा, मोहम्मद जुल्फिकार अली, राजकुमारी कोल, अनिल दुफारे, अनिल वर्मा, मोहम्मद इरशाद, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद मकसूद, सोनू शेख, राम सरोज यादव, पुष्पराज सेन सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने दाऊ साहब अर्जुन सिंह और स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने विंध्य क्षेत्र के विकास और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।













