सीधी

राहुल का आभार जताने हजारों साथियों के साथ साड़ा पहुंचे ज्ञान…

राहुल का आभार जताने हजारों साथियों के साथ साड़ा पहुंचे ज्ञान…

 

साथ था सैकड़ों गाड़ियों का काफिला…

 

सीधी: जिला कांग्रेस कमेटी के पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर ज्ञान सिंह सैकड़ो वाहनों के काफिले एवं हजारों साथियों के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के निज निवास शिवराजपुर साड़ा पहुंचकर उनका गजमाला से स्वागत कर आभार जताया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल ने ज्ञान को पुनः अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्ति की अपने पूर्व कार्यकाल से भी बेहतर काम संगठन की मजबूती के लिए करेंगे।

कांग्रेस संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा : ज्ञान

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का आभार जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पुनः नियुक्त अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मुझे सदैव राहुल भैया का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा है, उन्हीं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से आगे भी कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन में जोड़ने का काम करूंगा। सबको साथ लेकर कांग्रेस के संगठन को नए कलेवर के साथ नई ऊर्जा के साथ मजबूत किया जाएगा।

 

ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि सबके आशीर्वाद और सहयोग से मुझे इस पद पर एक बार फिर से काम करने का अवसर मिला है उसके लिए मैं राहुल भैया सहित सभी का हृदय से आभारी हूं और अपना बेहतर से बेहतर संगठन को देने का प्रयास करूंगा।
उक्त अवसर पर विधानसभा सीधी सिहावल चुरहट और धौहनी के हजारों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता साथी साथ रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button