सीधी

प्रीती पाण्डेय को गणित विषय में मिली पीएच.डी. उपाधि…

प्रीती पाण्डेय को गणित विषय में मिली पीएच.डी. उपाधि…

सीधी जिले के नगरपालिका अन्तर्गत सीधी खुर्द वार्ड 24 की निवासी प्रीती पाण्डेय को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा गणित विषय में शोध शीर्षक “आई फंक्शन और इनके अनुप्रयोगों का अध्ययन” पर किये गये उल्लेखनीय शोध कार्यों के उपलक्ष्य में (पीएच.डी.) डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रीती पाण्डेय, ने अपना शोधकार्य शोध निर्देशक डा. नीलम पाण्डेय, प्राध्यापक, गणित, शास. आदर्श स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रीवा एवं शोध केन्द्र गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा. डी.पी. शुक्ला, शास. आदर्श स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रीवा के निर्देशन में पूरा किया है। इस शोधकार्य से इस क्षेत्र में कार्य करने वाले शोधार्थियों को इनपुट और आउटपुट का संबंध जानने में, चर सूचकांक निकालने में सरलता होगी।

 

प्रीती पाण्डेय श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की पुत्री और डा. ए.पी. मिश्रा (अम्बे) की पुत्रवधु है। साथ ही पति डा. संदीप मिश्रा, संचालक, चित्रकूट नेत्र जाँच केन्द्र (एल. आई.सी. के बगल में) सीधी में अपनी सेवायें दे रहे है। मेरा यह शोधकार्य डा. नीलम पाण्डेय, प्राध्यापक मैम, के अतुल्यनीय योगदान से पूर्ण हुआ, जिसके लिये मै सहृदय आजीवन आभारी रहूँगी। साथ ही बाह्य परीक्षक डा. पी. के. शुक्ला, प्राध्यापक, पी.के.जी.पी.जी. कालेज मुरादाबाद (उ.प्र.) का मै तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ जो मेरी मौखिकी परीक्षा सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस शोध कार्य में हमारे शोध केन्द्र शास. आदर्श स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय रीवा के प्राचार्य, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा.डी.पी.शुक्ला, डा. श्रवण कुमार पाण्डेय सर, डा. राजकुमार सोनी सर एवं विभाग के समस्त प्राध्यापकगणों, तथा अतिथि विद्वानों का समयानुसार अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया, जिसके लिये मै जीवन पर्यन्त आभारी रहूँगी।

 

कठिन एवं विषम परिस्थितियों में हमारे माता एवं पिता श्रीमती मीरा पाण्डेय-श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं प्रेरणास्रोत ससुर जी डा. ए.पी. मिश्रा (अम्बे), मेरे पति डा. संदीप मिश्रा, पुत्र प्रथम मिश्रा का मेरी इस उपलब्धि में विशेष योगदान मिला जिन्होंने मेरे शोधकार्य में हर पग, प्रतिपल खड़े रहकर विषम परिस्थितियों में साहस एवं धैर्य बंधाया, जिसके कारण आज मै यह उपाधि हासिल करने में सफलता प्राप्त की। इसके मैं सदैव ऋणी रहूँगी। और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ की हर जन्म में मैं आपको प्राप्त करूँ। साथ ही मेरे शोध कार्य में सहयोग करने वाले हमारे अति प्रिय डा.वाय.पी. साहू, डा. विवेक यादव, डा. धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, श्री मनोज द्विवेदी एवं समस्त ईष्ट मित्रों का सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ, जिसके लिये मै सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ।

प्रीति पाण्डेय (M.Sc., M.Phil., Ph.D.

Mathematics)

पति- डा. संदीप मिश्रा सीधी (म.प्र.)

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button