ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में वृहद औद्योगिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा 17 मार्च 2026 को क्षेत्रीय श्रम संस्थान (RLI) में वृहद औद्योगिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा की गई। इसमें सिंगरौली, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल एवं अनूपपुर जिलों की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली के कलेक्टर गौरव बेनल ने किया। इस अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, मध्य प्रदेश की निदेशक नमिता तिवारी तथा एनटीपीसी विंध्याचल के परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही ए.जे. राजकुमार (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), एम. सुरेश (महाप्रबंधक, अनुरक्षण एवं एडीएम), एस.के. सिन्हा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं एफएम), रूमा डे शर्मा (मानव संसाधन प्रमुख, विंध्याचल) तथा आशीष अग्रवाल (अपर महाप्रबंधक, सुरक्षा) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में कलेक्टर गौरव बेनल ने सतत औद्योगिक विकास के लिए सुरक्षा मानकों के पालन को अनिवार्य बताया। उन्होंने उद्योगों में कार्यरत कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण पर जोर देते हुए सड़क सुरक्षा एवं खदान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

नमिता तिवारी ने नवीन व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल परिस्थितियां (OSH) संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा घटनाओं की पारदर्शी रिपोर्टिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए “श्रम स्टार रेटिंग प्रणाली”, “हर्ट-फ्री डेज”, “आरोह” तथा “फायर ऑडिट” जैसी पहलों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ सत्र भी आयोजित किए गए। भावना कस्तूरिया ने एआई आधारित सुरक्षा समाधान, रासायनिक प्रबंधन एवं सीमित स्थान (Confined Space) सुरक्षा पर प्रस्तुति दी। वहीं रिलायंस सासन, हिंडाल्को महान, अडानी पावर तथा एनटीपीसी विंध्याचल सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों ने अपनी सर्वोत्तम प्रथाएं साझा कीं। एम/एस करम द्वारा आधुनिक पीपीई एवं उन्नत सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।

यह कार्यक्रम ज्ञान साझा करने एवं औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन आशीष अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button