देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, 23 की मौत

ढाका: ढाका के पास राजबाड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई। बस में करीब 40 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार हादसा दाउलादिया टर्मिनल पर उस समय हुआ, जब बस फेरी (बड़ी नाव) पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में जा गिरी।

रेस्क्यू टीम ने “हमजा” नामक जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को नदी से बाहर निकाला। बस से 21 शव बरामद हुए, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव निकाल लिए थे। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि बस ढाका की ओर जा रही थी और उसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर वापस लौट रहे थे। हादसे में कुछ परिवारों के कई सदस्य भी प्रभावित हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बचाव कार्य में फायर सर्विस, कोस्टगार्ड, सेना और पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

इस बीच तारिक रहमान ने घटना पर दुख जताते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

Author

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button