ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.25 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में सफलता; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिंगरौली- जिले के शक्तिनगर थाना पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को शाम करीब 6:55 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.25 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला की पहचान कुसुम गुप्ता, निवासी चिल्काटाड़ बस्ती, शक्तिनगर के रूप में हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर में मामला दर्ज कर महिला के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक राम बचन सिंह यादव, कांस्टेबल अमृत लाल, कांस्टेबल अक्षय कुमार यादव और महिला कांस्टेबल सुनीता यादव की अहम भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button