ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खेत में अवैध बिजली करंट से बालिका की मौत, आरोपी गिरफ्तार

नवानगर पुलिस की कार्रवाई; झटका तार में करंट दौड़ाने से हुआ हादसा, आरोपी को भेजा गया जेल

सिंगरौली।जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी बस्ती में खेत में लगाए गए झटका तार में अवैध रूप से बिजली करंट प्रवाहित करने के कारण एक 12 वर्षीय बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अपराध क्रमांक 0055/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतिका अंशिका उर्फ कल्पना कहार (12 वर्ष) निवासी अमलोरी बस्ती, टीएच फोर के पास की रहने वाली थी। जांच में सामने आया कि खेत में लगाए गए झटका तार में अवैधानिक तरीके से करंट दौड़ाया गया था, जिसकी चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा और साक्ष्य संकलन कर गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अमृत लाल साहू (32 वर्ष) निवासी अमलोरी बस्ती द्वारा जानबूझकर खेत के झटका तार में बिजली करंट प्रवाहित किया गया था, जबकि उसे इस बात की जानकारी थी कि इससे किसी की जान जा सकती है।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवानगर डॉ. अनिल कुमार पटेल, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, प्रधान आरक्षक बृजेंद्र यादव, आरक्षक सरोज कुशवाहा और आरक्षक विकास तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button