मध्य प्रदेशसिंगरौली

गोरबी वन क्षेत्र में पहाड़ी पर भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत

देर रात भड़की आग, मकानों की ओर बढ़ने से बढ़ी चिंता

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के गोरबी वन परिक्षेत्र अंतर्गत बरवानी गांव की पहाड़ी में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग धीरे-धीरे सड़क किनारे बने मकानों की ओर बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय मजदूर और आदिवासी परिवार बाल्टी और डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के प्रयासों के साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शरारती तत्वों या महुआ बीनने वालों द्वारा लगाई गई हो सकती है।

इस आग से जंगल की बहुमूल्य लकड़ी जलकर भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में वन विभाग को लगातार निगरानी रखनी चाहिए।

इनका कहना है
“गर्मी आते ही जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और बड़ा नुकसान हो सकता है।”
तेजबली, स्थानीय निवासी

Author

Related Articles

Back to top button