मध्य प्रदेशसिंगरौली

ज्वालामुखी मंदिर में चैतन्य देवियों की आकर्षक झांकी, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

सिंगरौली। चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की विंध्य नगर शाखा द्वारा ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण में चैतन्य देवियों की भव्य झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।तपोवन कॉम्प्लेक्स, विंध्य नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस झांकी के साथ आध्यात्मिक ज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

 

प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान दिया जा रहा है और उन्हें राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को आंतरिक शक्ति पहचानने और मन-बुद्धि की एकाग्रता बढ़ाने के लिए जागरूक करना है, ताकि वे चैतन्य देवियों की तरह आत्मिक रूप से सशक्त बन सकें।

 

झांकी का संचालन सिंगरौली क्षेत्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शोभा के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें ब्रह्माकुमारी अंजु, सविता, प्रियंका, सरिता तथा ब्रह्माकुमार श्याम का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य नागरिक भी झांकी देखने पहुंचे, जिनमें मंदिर प्रमुख शलोकी प्रसाद मिश्रा, थाना प्रभारी कमल नयन एवं व्यापारी राजेश अग्रवाल शामिल हैं।नवरात्रि के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को और भी उत्साहित कर दिया है।

Author

Related Articles

Back to top button