ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली में ब्लॉक एवं मंडलम नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत-सम्मान

 

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी बैढ़न, कचनी एवं नवजीवन बिहार के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण सिंह चौहान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस राम शिरोमणि शाहवाल, पूर्व प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, सेवा दल के मुख्य संगठक रूपेश चंद्र पांडेय, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद कुशवाहा, अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साकेत, जिला उपाध्यक्ष अनिल वैश्य, जिला उपाध्यक्ष विनीता कुशवाहा एवं महामंत्री आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान रिंकू ने की, जबकि मंडलम कांग्रेस कमेटी बैढ़न अध्यक्ष उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट ने सफल कार्यक्रम एवं समन्वय मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अतिथियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोच एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और जब पोलिंग बूथ मजबूत होंगे, तभी कांग्रेस पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी।

उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजकुमार प्रजापति ने कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में हुए शामिल जिनका कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया

कार्यक्रम में शेखर सिंह पार्षद, रामगोपाल पाल पार्षद, रविंद्र सिंह पटेल पार्षद,मंडलम कांग्रेस कमेटी बैढ़न के अध्यक्ष उसैद हसन सिद्दीकी,कचनी मंडलम अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, बिलोजी मंडलम अध्यक्ष पप्पू शाह, नवजीवन विहार मंडलम अध्यक्ष गौरव चौरसिया, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अखिलेश कुमार शाह, गंगा प्रसाद शाह एडवोकेट कृष्ण प्रसाद शाह एवं संध्या सिंह, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्यापति शाह एडवोकेट, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान,अनिल सोनी ,मुफीक खान,सोनू सोनी, शिवनारायण कुशवाहा राम रक्षा साकेत,दिनेश विश्वकर्मा,असलम अंसारी एडवोकेट, प्रीतम शाह,आरसी वर्मा,विजय शाह, रामचंद्र वर्मा, मनीषा शाह ,गंगासागर कुशवाहा अब्दुल रऊफ खट्टा, महेंद्र प्रताप सिंह पप्पू, राजीव शर्मा, फिरोज अहमद, अखिलेश शाह, राम जी घसिया,प्रयाग लाल कुशवाहा, देवशरण, घसिया,बसंत लाल सकेत ,अभिजित द्वेदी , दीपक कुमार दुबे ,विपिन पीटर, सचिन रस्तोगी ,अनूप कुमार कुशवाहा, हसन रजा, सूरज प्रताप सिंह ,शेख अब्दुल रहीम , प्रवेज कुशवाहा,भुवनेश्वर श्री चंद, रामप्रीत शाह, छेदीलाल पनिका, दिवाकर वैश्य, संदेश शाहवाल, मीडिया प्रभारी अरविंद अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना रहा। उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी समय में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button