सीधी

निःशुल्क जल मंदिर “प्याऊ” का हुआ उद्घाटन, आयोजित हुए जल गंगा संवर्धन अभियान तहत कार्यक्रम

सीधी। ग्रीष्म ऋतु के कारण बढ़ती गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने एवं जल गंगा संवर्धन अभियान तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन पर नवांकुर संस्थाओं द्वारा जिले के सभी विकासखण्डो में जगह – जगह निःशुल्क जल मंदिर “प्याऊ” खोले जा रहे है। रामनवमी अवसर पर रश्मि दिव्यांग सेवा समिति के आयोजन में वार्ड क्रमांक 07 स्थिति हनुमान मन्दिर परिसर पर मुख्य अतिथि शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी एवं अध्यक्षता मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक मुकेश गौर के विशेष उपस्थिति में जल मंदिर “प्याऊ” का उद्घाटन एवं वृक्ष पूजन, हनुमान चालीसा पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कृष्णकांत द्विवेदी ने कहा कि जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

जल शक्ति से नव भक्ति से प्रेरित निःशुल्क ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) निश्चित तौर पर जनसुविधा और जनसेवा की भावना को दर्शाता है इससे निकलने वाले राहगीरों व यात्रियों को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा। मुकेश गौर ने कहा कि जल संवर्धन कि दिशा में प्रस्फुटन समितियां , नवांकुर संस्थाएं, सीएमसीएलडीपी के छात्रों द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों से निश्चित तौर पर जल स्त्रोतों का उन्नयन और जल स्तर पर प्रगति होगी। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक अनिल पाठक, परामर्शदाता अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र”, अजीत वर्मा, विनय तिवारी, रश्मि दिव्यांग सेवा समिति अध्यक्ष ज्योति पटेल, सचिव अमृता सिंह, जन भागीदारी समिति महाविद्यालय मझौली अध्यक्ष पवन मिश्रा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शिवपुरवा अध्यक्ष राजेश्वरी सिंह, प्रस्फुटन समिति कुकड़ीझर अध्यक्ष संतोष साकेत, छात्र नेता शिवम, सौरभ मिश्रा सहित सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे।

Author

Related Articles

Back to top button