सीधी

गणपत बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ…के नारों के साथ हुई विदाई…

गणपत बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ…के नारों के साथ हुई विदाई…

 

देर रात तक निकली गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा…

 

जलाशयों एवं नदियों के तटों पर पुलिस की रही चौकसी…

 

सीधी: जिले भर में कल शनिवार अतंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष के साथ किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान शामिल युवा श्रद्धालु एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए घंटो डीजे की धुन देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढक़र कौन पर थिरकते रहे। इससे पूर्व स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोचार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
शहर में सुबह करीब 11 बजे से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा शुरू हो गई थी जो देर रात तक चलती रही। बाजार क्षेत्र मेें सोनांचल बस स्टैण्ड, पुरानी गल्ला मंडी गांधी चौक पार्किंग स्टैंड, सर्राफा बाजार, पटेलपुल, गोपालदास मार्ग, स्टेडियम मार्ग, करौदिया उत्तर, पड़ैनिया, पुरानी सीधी मड़रिया, कलेक्ट्रेट चौक के समीप पुलिस लाइन क्षेत्र आदि में स्थपित की गई गणेश प्रतिमाओं का 10 दिन बाद विसर्जन किया गया। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तगण पूरी तरह से ढोल, नगाड़ो एवं डीजे में बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर डांस किया।

 

जिले भर में हुआ विसर्जन

 

अनंत चर्तुदशी पर आज गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई भक्त काफी भावुक भी नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला रामपुर नैकिन, बघवार, चुरहट, अमिलिया, सिहावल, बहरी, मझौली, मड़वास, कुसमी, खड्डी, सेमरिया, भुईमाड़, मोहनिया, बडख़रा अंचल से भी सुबह भक्तों के हुजूम के साथ चलता रहा। 10 दिनों तक गणपति की आराधना में लीन रहे कुछ भक्तों में मायूशी भी नजर आई। फिर भी अगले बरस जू जल्दी आ के नारे लगते रहे। गणपति विसर्जन के दौरान काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल रहे।

 

इस दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी जलाशयों एवं नदियों के तटों पर रही। शहर में गोपाल दास बांध, सोन नदी गऊघाट, कोलदहा घाट, जोगदहा घाट, भंवरसेन घाट, गोपद नदी, महान नदी तटों में पुलिस की चौकसी रही।

 

विसर्जन के दौरान डुबा युवक

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीधी शहर के एसपी ऑफिस के पास रहने वाला 35 वर्षी युवक राजेश कोल जो शहर के ब्लॉक कॉलोनी में रखी भगवान श्री गणेश की मूर्ति के विसर्जन के सिलसिले में सोन नदी के गऊघाट में गया था वो मूर्ति विसर्जन स्थल से कुछ दूरी पर जहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे वहां जब वह नदी के पानी में घुसा तो अचानक से बह गया जिसके कारण उसके मौत की खबर है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button