जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दीवार लेखन कर दिया जल संरक्षण का संदेश

सिंगरौली। नवांकुर संस्था केपी बैस सेवा समिति शिवपुरवा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक विश्वनाथ के मार्गदर्शन में सेक्टर घोघरा क्षेत्र में संपन्न हुआ।
दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को “जल ही जीवन है” का संदेश देते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता बताई गई। संस्था के सदस्यों ने कहा कि जल के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह बैस ने बताया कि संस्था लगातार जनहित से जुड़े कार्य कर रही है तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी सक्रिय रूप से प्रयास किए जा रहे हैं।













