सीधी

खबर प्रकाशन के बाद जागा प्रशासन,अवैध क्लीनिक संचालकों में मचा हड़कंप…

खबर प्रकाशन के बाद जागा प्रशासन,अवैध क्लीनिक संचालकों में मचा हड़कंप…

वर्षों से क्लिनिक चलाने वालों पर हुई जांच कार्यवाही..

मझौली में संजीवनी मेडिकल स्टोर में चल रही थी अवैध क्लिनिक…

संजय सिंह मझौली
तहसील क्षेत्र मझौली अंतर्गत नगर क्षेत्र मझौली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर उपचार कर रहे झोला छाप डॉक्टरों के बारे में 8 सितंबर सोमवार को पोलखोल पोष्ट द्वारा खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी सीधी के द्वारा जांच करने का आदेश जारी किया गया।जिसके तहत टीम गठित की गई जिसमें तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह,नायब तहसीलदार मझौली वेदवती सिंह,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप शुक्ला एवं डॉ भूपेंद्र नरवरिया की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र मझौली के मुख्य बाजार में वर्षों से संचालित संजीवनी मेडिकल स्टोर में जांच की गई जहां पाया गया कि के के गुप्ता के द्वारा मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है जिसके आड़ में उसकी पत्नी सविता गुप्ता के द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक व पैथालॉजी संचालित की जा रही है जिसे सील कर दिया गया एवं ग्राम उमरिया में अमूल्य विश्वास के द्वारा अवैध क्लिनिक संचालित करना पाया गया जिसका भी जांच प्रतिवेदन तैयार कर लिया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी को प्रतिवेदन पेश किया जाएगा।

पहली छापे मार कार्यवाही से मचा हड़कम्प
नगर क्षेत्र में पहली बार हुई इस तरह की छापे मारी से हड़कम्प मच गया नगर क्षेत्र में संचालित लगभग आधा दर्जन दुकानों के सटर आनन-फानन में बन्द हो गए वहीं मझौली समेत नजदीकी लगभग हर ग्रामो में इनदिनों छोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैध रूप से मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चला कर मरीजो से मनमानी पूर्वक पैसा ऐंठा जा रहा है।वहां भी झोला छाप डॉक्टर अपनी-अपनी दुकाने बन्द कर भागते दिखे।

इनका कहना
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम में मुझे भी रखा गया था मझौली बाजार व उमरिया में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर कार्यवाही की गई है।
दिलीप सिंह तहसीलदार मझौली

 

सीएमएचओ सीधी एवं एसडीएम मझौली के निर्देशानुसार टीम गठित कर जांच की गई जिसमें संजीवनी मेडिकल स्टोर मझौली के आड़ में अवैध क्लिनिक व पैथालॉजी संचालित करना पाया गया इसी तरह ग्राम उमरिया में अमूल्य विश्वास के द्वारा अवैध क्लिनिक संचालित किया जाना पाया गया है जिसके संबंध में प्रतिवेदन तैयार किया गया है जिसे वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।
डॉ संदीप शुक्ला खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button