सीधी

सीधी: नकल रोकने पर अतिथि शिक्षक पर स्कूली छात्रों ने किया प्राण घातक हमला…

सीधी: नकल रोकने पर अतिथि शिक्षक पर स्कूली छात्रों ने किया प्राण घातक हमला…

सीधी – सीधी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में गेस्ट टीचर पर उस समय प्राण घातक हमला हो गया जब टीचर ने त्रैमासिक मासिक परीक्षा में छात्रों को नकल करने से रोक दिया जहां गुस्साए छात्रों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद धारदार हथियार से स्कूल प्रांगण में पहुंचकर नकल रोकने वाले शिक्षक को धारदार हथियारों से प्रहार कर दिया जहां शिक्षक को गंभीर चोटे आई है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है घायल अतिथि शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह छात्र पूर्व से ही उद्दंड प्रवृत्ति के थे जो उनको त्रैमासिक मासिक परीक्षा में मेरे द्वारा नकल करने पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया जिसमे 3 छात्रों स्कूल के थे जिन्होंने ने 3 बाहर के भी दोस्तों को बुलाकर परीक्षा के दौरान ही गुस्साए छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया अतिथि शिक्षक के मुताबिक शिक्षक पर चाकू से कई हमले किए गए लेकिन दो चक्कू ही शिक्षक के सर में लगे चाकू के अन्य घाव भी शरीर के विभिन्न अंगों में लगे हैं सर बुरी तरह से फट गया और काफी मात्रा में ब्लड का रिसाव भी हो रहा था ।

 

उक्त घटनाक्रम में ये छात्र थे शामिल 1 अभिषेक साकेत 2 साहिल साकेत 3 पवन साकेत 4 अंकित साकेत 5 अंकुर साकेत 6 आकाश साकेत।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button