सीधी

ऑपरेशन फास्ट के तहत सीधी में फर्जी सिम विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई….

ऑपरेशन फास्ट के तहत सीधी में फर्जी सिम विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई….

प्रभारी पुलिस अधीक्षक/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए ऑपरेशन फास्ट के तहत जिले में गठित टीम द्वारा फर्जी सिम विक्रेताओं पर की गई कार्रवाई।

 

1️⃣ थाना अमिलिया पुलिस की कार्रवाई

जांच में पाया गया कि ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर कई फर्जी सिम कार्ड जारी किए गए। इसमें निम्न सिम विक्रेताओं की संलिप्तता सामने आई:

बृजेश गुप्ता (चुरहट रोड, अमिलिया)

पंकज गुप्ता (राजग कोठार हिनौती व गजरही)

आकाश कुमार पटेल (सिहावल रोड, अमिलिया)

अमन कुमार पटेल (अमरा रोड, अमिलिया)

पुरुषोत्तम गुप्ता (पतुलखी हाई स्कूल के पास लौआ)

इनके विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस 2023 एवं 66(C) आईटी एक्ट 2008 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है जिसकी जांच गति टीम द्वारा की जा रही है।

 

2️⃣ थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

जांच में पाया गया कि उमेश गुप्ता – (हॉस्पिटल रोड, सीधी) ने ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी किए और अन्यत्र भेज दिए, जिनका उपयोग साइबर अपराधों में हुआ।
इस पर उसके विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस 2023, 66(C) आईटी एक्ट 2008 एवं दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3)(A), 42(6) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

पुलिस की अपील:
सीधी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति/असत्यापित दुकानदार को न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

 

सराहनीय योगदान:- डीएसपी मुख्यालय श्री अमन मिश्रा एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह(कोतवाली),आरक्षक अनुराग यादव(कोतवाली), संदीप चतुर्वेदी एवं दीपेंद्र सिंह(अमिलिया) व साइबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा कृष्ण मुरारी द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button