बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को इन्दौर एयरपोर्ट पर दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को इन्दौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अन्तर्राष्ट्रीय विमानतल से अपने यात्रा का पहला पड़ाव पूर्ण कर आगे के निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुईं। विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय विदाई दी।

इस दौरान मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर ललवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, महापौर इन्दौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर, कमिश्नर, संभागायुक्त इन्दौर डॉ. सुदाम खाडे, पुलिस कमिश्नर इन्दौर जोन श्री संतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button