बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की तत्परता से अवयस्क बालिका का विवाह रोका गया, बड़ी कार्रवाई

 

सिंगरौली। जिले में सिंगरौली पुलिस की तत्परता से एक अवयस्क बालिका का प्रस्तावित बाल विवाह रुकवा दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कंजी निवासी रामअवध पटेल की लगभग 16 वर्षीय पुत्री की शादी ग्राम कर्थुआ निवासी राहुल पटेल के साथ 19 जून 2026 को निर्धारित है।

सूचना के बाद महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह को मामले की तस्दीक के निर्देश दिए गए। साथ ही जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता को भी अवगत कराया गया। इसके बाद सीडीपीओ बिंदु उइके और उनकी टीम ने 18 जून को ग्राम कंजी पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी।

आज 19 जून को पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, महिला थाना स्टाफ, खुटार चौकी पुलिस बल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को पुनः समझाइश दी।

जांच में बालिका की जन्मतिथि 16/08/2012 पाई गई, जिससे वह अवयस्क सिद्ध हुई। इसके बाद बालिका एवं उसकी माता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी स्थिति में अवयस्क बच्चों का विवाह न करें तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा पर ध्यान दें।

Author

Related Articles

Back to top button