दिल्ली

आज भारत और अंतरिक्ष इतिहास में बेहद अहम दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस:

नई दिल्ली। आज का दिन भारत और अंतरिक्ष इतिहास में बेहद अहम है। आज ही के दिन साल 2023 में भारत ने अंतरिक्ष के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया था। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता 23 अगस्त के दिन मिली थी। हालांकि ये पहला मौका नहीं था जब अंतरिक्ष में इसरो ने कामयाबी हासिल की थी। इससे पहले भी इसरो ने कई मिशनों को पूरा किया है। चंद्रयान-3 मिशन खास इसलिए भी था क्योंकि चांद पर लैंड करने वाला भारत चौथा देश बना।

इसके साथ ही दुनिया का वह पहला देश है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने में कामयाब रहा है। इस कामयाबी को यादगार बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी फैसले लिए है और आगे भी ऐसे फैसले लिए जाएंगे।

और ज्यादा न्यूज़ देखने के लिए निचे दिए हुए लिंक को क्लिक करें।

रेंट वेरिफिकेशन के बिना रहने वाले किराएदारों की अब खैर नहीं

एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को गौरव के साथ याद करते है। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का दिन भी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी और डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया एक्स पर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पुरी ने एक्स पर लिखा कि आज हम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर इसरो की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मना रहे हैं। बैलगाड़ी पर रॉकेट के पुर्जे ले जाने से लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने तक, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। इंडियन ऑयल के क्रायोजेनिक्स की अहम भूमिका के साथ, हमारी अंतरिक्ष गाथा पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जारी है क्योंकि हम 2024 में गगनयान की तैयारी कर रहे हैं।

और ज्यादा न्यूज़ देखने के लिए निचे दिए हुए लिंक को क्लिक करें।

ये अजीब रिकार्ड पूर्व क्रिकेटर गुलाम अहमद के नाम है

नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा- अंतरिक्ष अन्वेषण हमारी दुनिया को आकार देता है और हमारी कल्पना को बढ़ावा देता है। भारत के अंतरिक्ष प्रयासों की अविश्वसनीय यात्रा और हमारे जीवन पर उनके प्रभाव का सम्मान करने में हमारे साथ जुड़ें। आइए गर्व के साथ एक साथ आएं और इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाएं।

Author

  • polkholpost

    देश में सबसे तेजी से बढ़ती विश्वासनिय न्यूज़ नेटवर्क

polkholpost

देश में सबसे तेजी से बढ़ती विश्वासनिय न्यूज़ नेटवर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page