सीधी

मॉडल विद्यालय मे एक हफ्ते से नहीं हो रहा बसों का संचालन दूर दूर से आने वाले बच्चे हो परेशान…

मॉडल विद्यालय मे एक हफ्ते से नहीं हो रहा बसों का संचालन दूर दूर से आने वाले बच्चे हो परेशान…

सीधी सिहावल।
राजबहोर केवट

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित शासकीय मांडल उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहावल में लगभग एक हफ्ते से बसों का संचालन पर पूरी तरह से बिराम लग गया।

विराम लगने का कारण जब पोल खोल पोस्ट के संवाददाता राजबहोर केवट के द्वारा विद्यालय पहुंचकर बसों के कॉन्टैक्टर से दूरभाष की माध्यम से जानकारी ली गई तों उनके द्वारा बताया गया कि 8 महीने से ड्राइवर एवं हेल्पर का भुगतान नहीं किया गया है जिसकी वजह से ड्राइवर एवं हेल्पर हड़ताल में बैठ गए हैं।

इसी विषय को लेकर जब हमनें मॉडल विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार पटेल से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि 10 सितंबर से बसों का संचालन होना कान्टैक्टरों के द्वारा बन्द कर दिया गया है। जिसकी जानकारी मेरे द्वारा अपने वरिष्ठ कार्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर चुका हूं।

 

 

पठन-पाठन के लिए दूर से जो बच्चे आ रहे हैं उन्हें आने जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही हमारे द्वारा उनके अभिभावकों को भी सूचित किया जा चुका है कि जब तक वाहन सुचारू ढंग से नहीं प्रारंभ हो जातें तब तक बच्चों को विद्यालय आने की व्यवस्था बनाई जाए..!

 

सवाल यहां खड़ा होता हैं कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनैतिक दलों के द्वारा लंबे चौड़े भाषणों की पोल खोल रही है सिहावल की मॉडल विद्यालय एक हफ्ते से बसों का संचालन बन्द पड़ा हुआ है परंतु आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि एवं उनके शुभचिंतक कार्यकर्ताओं की नजर नहीं पड़ी।

 

अब देखना दिलचस्प होगा कि खबर प्रशासन की बाद क्या प्रशासन संज्ञान लेता है या फिर इसी तरह चलता रहता है पूरा खेल।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button