ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस की तत्परता से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

सिंगरौली। थाना बरगवां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के निर्देशन में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना बरगवां में दर्ज अपराध क्रमांक 483/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में नाबालिग बालिका की तलाश के लिए एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मि एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सहायक उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामनिवास यादव, आरक्षक अवधलाल सोनी, महेश पटेल एवं शिवम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी नाबालिग के गुम होने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button