सीधी

अजयसिंह ने भोपाल में मनाया जन्मदिन,प्रदेश भर से समर्थकों की जुटी भीड़…

अजयसिंह ने भोपाल में मनाया जन्मदिन,प्रदेश भर से समर्थकों की जुटी भीड़…

सीधी 23 सितंबर, 2025

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज भोपाल में अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता तथा स्नेहीजन भोपाल पहुंचे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा ने उनके निवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।

 

सिंह ने आज जन्मदिन पर सबेरे सबसे पहले अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दृष्टिहीन कल्याण संघ में दृष्टिहीन बच्चों से मिलकर उन्हें वस्त्र तथा मां पीतांबरा का प्रसाद भेंट किया। उसके बाद उन्होंने अपने निवास पर आगंतुकों से मुलाकात की।

 

उनको बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष राजीव सिंह,विधायक महेश परमार, विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, जे पी धनोपिया, सिंगरौली जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान तथा ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कु. सोनम सिंह, सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह,शहडोल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी, जिला कांग्रेस मंदसौर अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, जिला कांग्रेस सीहोर अध्यक्ष राजीव गुजराती, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान तथा अमित शर्मा, भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, सुश्री मधु शर्मा, श्रीमती नीलम सिंह, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बना, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट तथा अजीत भदौरिया, सतना जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर श्याम कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमरिया विजय कोल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री देवभान भदौरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घेई, लक्ष्मण सिंह पथरिया, रामनिवास उर्मलिया मैहर, शहडोल जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सैयद साजिद अली, पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल, पूर्व विधायक प्रेम नारायण मिश्रा, नित्यनिरंजन खंपरिया, भगवानसिंह यादव, जबलपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राशिद सुहेल सिद्दीकी, रमेश चौधरी, विधायक आतिफ अकील, प्रभारी पीसीसी संजय कामले, श्रमिक नेता हाकिम सिंह रघुवंशी, रामशिरोमणि शाह, गिरीश सिंह, रुद्रप्रताप सिंह बाबा, राजेंद्र सिंह भदौरिया, श्रीमती कमलेश सिंह, बालमुकुंद सिंह खुटार, योगेन्द्र तोमर पिंटू,पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर,पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, जिला कांग्रेस सागर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा,महापौर रीवा अजय मिश्रा बाबा, गौरव रघुवंशी, राजकुमार सिंह पूर्व महापौर देवास जयसिंह, पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन तथा भोज वि.वि. के पूर्व कुलपति डा. कमलाकर सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने किया। आज जन्मदिन पर अजय सिंह को सिख समाज द्वारा फलों से तथा सिंगरौली के कांग्रेसजनों द्वारा केलों से तौलकर फल वितरित किए गए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आज जन्मदिन पर अपने निवास में शमी का पौधा लगाया|

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button