सीधी

दुर्गा उत्सव को लेकर थाने में आयोजित हुई बैठक…

दुर्गा उत्सव को लेकर थाने में आयोजित हुई बैठक…

संजय सिंह मझौली

थाना परिसर मझौली में दुर्गा उत्सव को लेकर 23 सितंबर मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर पी त्रिपाठी,नायब तहसीलदार वेदवती सिंह,डॉ राकेश तिवारी, प्रभारी नगर निरीक्षक विशाल शर्मा,अमित सिंह प्रभारी सी एम ओ,वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम व अखिलेश जायसवाल एड (सरपंच डांगा)एवं दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष,सचिव कार्यकर्ता एवं नजदीकी ग्रामो के गणमान्य नागरिक व ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें निम्न बिंदुओ पर चर्चा कर सुझाव दिए गए कि त्यौहार में सर्वथा शान्ति बनाए रखें,लाउडस्पीकर उपयोग नियमावली के अनुसार हो, पण्डाल से यातायात बाधित न हो,पण्डाल में धूम्रपान न हो,रात में पंडाल में अपने दो वालंटियर रखें, एक रजिस्टर रखें समिति के सदस्यों का नाम ‌मोबाइल अंकित हो,पण्डाल में रात को जलने वाले कलश को कपड़े व ज्वलनशील पदार्थो से दूर रखें,बिजली की कटी तार का उपयोग न हो, लोहे के खंभे दूर रखें,विसर्जन समय पर करें,विसर्जन के समय छोटे बच्चों को नदी घाट में ना लें जाएं।

 

 

एस डी एम ने कहा कि मड़फहा देवी मंदिर में राजस्व विभाग,नगर परिषद व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से निगरानी करें।दुर्गा पंडालों में साफ सफाई का ध्यान रखा जाए।दुर्गा विसर्जन के लिए बनास नदी कठबंगला के पास और गोपद नदी टिकरी के पास स्थान निर्धारित किया गया है।अन्यत्र मूर्ति विसर्जन के लिए मना किया गया है।थाना प्रभारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील करते हुए कहा कि दुर्गा पांडाल में अप्रिय घटना न हो जिसके लिए चौकन्ना रहना होगा।साथ ही सभी से सुझाव लिए गए।

 

उपस्थित लोंगों में रजनीश गुप्ता,आकाश सिंह,शिवेंद्र सिंह,बन्टी गुप्ता सहित नजदीकी ग्रामो के लोग मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button