सीधी

संजय टाइगर रिजर्व ने किया हाथी रिजूवनेशन कैंप का शुभारंभ…

संजय टाइगर रिजर्व ने किया हाथी रिजूवनेशन कैंप का शुभारंभ…

खैरी झील हाथी कैंप में आयोजित हुआ कार्यक्रम…

संजय सिंह मझौली

जिले का संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र दुबरी के खैरी झील हाथी कैंप में सात दिवसीय हाथी रिजुवनेशन कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कैंप 23 सितंबर 2025 से 29 सितंबर 2025 तक लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र संचालक अमित कुमार दुबे, उपसंचालक राजेश कन्ना, सहायक संचालक सुधीर मिश्रा,अधीक्षक सोन घड़ियाल प्रमोद सिंह, वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अभय सेंगर,परिक्षेत्र दुबरी, बस्तुआ, पोंड़ी, सोन घड़ियाल एवं वन अमला की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

 

एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए सेवा देने वाले हाथी बापू,भरत, चित्रा और शांभवी को रूटीन टस्क, ट्रीमिंग, नाखून कटिंग के बाद साज सज्जा की गई एवं उन्हें विशेष आहार दिया गया वहीं स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए ब्लड सेंपलिंग ली गई साथ ही महावत के साथ परिचर्चा किया गया एवं खेलकूद आदि कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। बतातें चले भरत व बापू संजय टाईगर रिजर्व क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण अंगो में से इनके द्वारा कई बार पड़ोसी सीमा क्षेत्र के जंगलों से आए कई हाथियों के समूहों को भगाने व उनको पकड़ने (रेस्क्यू) करने में मदत की हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button