शक्तिनगर पुलिस ने 1.571 किलो गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 571 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे केएनवाई शिव मंदिर के पास डफाली बस्ती, जामशीला क्षेत्र में दबिश देकर शिवम गुप्ता उर्फ पुष्पा पुत्र शिवचरण गुप्ता निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी बीना उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक राम बचन सिंह यादव एवं कांस्टेबल सत्यम सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।













