हर घर तिरंगा अभियान के तहत जियावन में आज निकलेगी भव्य तिरंगा रैली

सिंगरौली, । कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जियावन (देवसर ) में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।
रैली में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों एवं नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत किया जाएगा।उपखण्ड अधिकारी देवसर ने आम जन मानस से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ अभियान को सफल बनाएं।











