पिछड़ा वर्ग कन्या एवं बालक छात्रावास में प्रवेश हेतु 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
सिंगरौली। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बैढ़न में संचालित छात्रावासों में सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालयों में अध्ययनरत दूर-दराज के विद्यार्थियों के लिए 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में 26 सीटें तथा 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में 20 सीटें रिक्त हैं।
इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 अगस्त 2026 तक नवीन छात्रावास प्रवेश हेतु अपना आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट भवन स्थित प्रथम तल, कमरा नंबर 47, कार्यालय पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, जिला सिंगरौली में संपर्क किया जा सकता है।












