देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘कभी अलविदा ना कहना’ पर करण जौहर का खुलासा

फिल्म देखकर बीच में ही थिएटर छोड़ गया था कपल

मुंबई। करण जौहर की चर्चित फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ रिलीज के 20 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर करण जौहर ने फिल्म से जुड़ी कई पुरानी यादें साझा की हैं। वर्ष 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में विवाहेतर संबंध और रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया था, जिसको लेकर उस समय काफी बहस हुई थी।

करण ने बताया कि फिल्म की एक स्क्रीनिंग के दौरान वह दर्शकों के बीच बैठकर फिल्म देख रहे थे। इसी दौरान शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के किरदारों के बीच अंतरंग दृश्य आया। करण के अनुसार, सामने बैठे एक अधेड़ उम्र के दंपती को जब पता चला कि यह दृश्य कहानी का वास्तविक हिस्सा है, तो वे असहज हो गए और फिल्म खत्म होने से पहले ही थिएटर छोड़कर चले गए।

करण ने एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक महिला अपनी बेटी के साथ फिल्म देखने आई थी, लेकिन कहानी और विषय को लेकर वह नाराज हो गई। महिला ने फिल्म को लेकर करण से सवाल भी किए।

करण जौहर ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य विवाहेतर संबंधों को बढ़ावा देना नहीं था, बल्कि रिश्तों में आने वाली भावनात्मक दूरी और उसके परिणामों को दिखाना था। उन्होंने यह भी माना कि फिल्म में कुछ कमियां थीं, लेकिन आज भी यह रिश्तों पर चर्चा करने वाली महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है।

Author

Related Articles

Back to top button