भोपाल विज्ञान मेले में एनटीपीसी के ग्रीन विजन पवेलियन का अवलोकन
कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने नवाचारों और एआर-वीआर मॉड्यूल का लिया जायजा

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने 24 सितंबर 2026 को 13वें भोपाल विज्ञान मेले में एनटीपीसी द्वारा ‘ग्रीन विजन’ थीम पर स्थापित मेगा पवेलियन का अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (ईएमजी) संजय प्रकाश यादव ने उनका स्वागत किया। होता ने पवेलियन का उद्घाटन कर वहां प्रदर्शित विभिन्न नवाचारों, इंटरैक्टिव एआर-वीआर मॉड्यूल और खेलों का जायजा लिया।
उन्होंने पवेलियन की आकर्षक प्रस्तुति, आगंतुकों के अनुकूल व्यवस्थाओं और ब्रांडिंग की सराहना की। दौरे के दौरान होता ने पुडिमाडाका में एनटीपीसी के प्रस्तावित ग्रीन हाइड्रोजन हब के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में इस परियोजना के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी पहल एनटीपीसी को एकीकृत ऊर्जा कंपनी के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
पवेलियन में विभिन्न क्षेत्रों से आए आगंतुकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों गेल, बीपीसीएल और एनपीसीआईएल के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा विज्ञान प्रेमियों ने रुचि दिखाई। होता ने पवेलियन की सहभागितापूर्ण प्रस्तुति की सराहना करते हुए आयोजन में जुटी टीम का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल से वरिष्ठ प्रबंधक (ग्रीन केमिकल्स) बासुदेब दास, उप प्रबंधक (नैगम संचार) शंकरा सुब्रमणियम वी और सहायक अधिकारी (ईएमजी) अंकुश मीणा उपस्थित रहे।










