बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हड़ताल के दौरान भी जारी रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, 28 से 30 सितंबर तक एटीएम शुल्क माफ

सिंगरौली। प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान आमजन को निर्बाध बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। लीड बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 सितंबर 2026 रविवार को देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे और बैंकिंग कार्य संचालित होंगे।
इसके अलावा 28 से 30 सितंबर तक ग्राहकों को राहत देते हुए किसी भी बैंक के एटीएम से किए जाने वाले लेन-देन पर लगने वाला एटीएम शुल्क माफ रहेगा।

 

इससे ग्राहक हड़ताल अवधि में जरूरत के अनुसार दूसरे बैंकों के एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का भी उपयोग किया जा सकेगा। यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और व्हाट्सऐप बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहकों को बिजनेस करेस्पॉन्डेंट (बीसी) नेटवर्क के माध्यम से भी आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा रहेगी।

एलडीएम रंजीत सिंह ने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि आवश्यक बैंकिंग लेन-देन संभव हो तो पहले ही पूरा कर लें। हड़ताल अवधि में डिजिटल बैंकिंग और उपलब्ध वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग करने से दैनिक वित्तीय लेन-देन में होने वाली संभावित असुविधा से बचा जा सकेगा।

Author

Related Articles

Back to top button