बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

बरगवां पुलिस ने छत्तीसगढ़ से 17 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद किया, घटना में प्रयुक्त पल्सर जब्त

सिंगरौली। बरगवां पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया। पुलिस ने बालिका को छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार बरहटी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की सूचना थाना बरगवां में दर्ज कराई गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 657/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर बालिका की तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बालिका को छत्तीसगढ़ के ग्राम मोहरसोप से दस्तयाब किया। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा बालिका को ले जाने की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 87 बीएनएस भी जोड़ी गई।

पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को 23 वर्षीय आरोपी मनप्रसाद नाई उर्फ कप्तान ठाकुर, पिता परशुराम नाई, निवासी नवाटोला, थाना चादनी बिहारपुर, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी15एफबी4157 भी पुलिस ने जब्त की है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक राजलाल भौंरे, प्रधान आरक्षक अवधलाल सोनी, आरक्षक चन्द्रकेश यादव और महिला आरक्षक शिवानी कौरव शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button