शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया

सिंगरौली- गुरूवार को शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि NSS विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है। स्वयंसेवकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायकप्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ किया गया।










