नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
कलाकारों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

सिंगरौली,। सामाजिक सरोकारों एवं जनजागरूकता से जुड़े संदेशों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से शिवाजी कॉम्पलेक्स में बिमल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ‘नमो नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री सर्वेश द्विवेदी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा, विंध्यनगर के प्राचार्य सहित नगरवासी कला दल के कलाकार एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं संगीत के सहज और प्रभावी माध्यम से सामाजिक विषयों को आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया तथा सामाजिक जिम्मेदारियों, जनभागीदारी एवं जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया। उपस्थित अतिथियों ने बिमल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कला एवं संस्कृति के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जा सकता है। इस प्रकार के आयोजन नागरिकों में सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और सहभागिता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।













