भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक, संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिंगरौली में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ किसान मोर्चा की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में किसान मोर्चा के संगठन को मंडल स्तर तक सक्रिय बनाने, किसानों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और किसानों के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
इस अवसर पर सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, पूर्व सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र धर द्विवेदी सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और किसान मोर्चा की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य नए पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना रहा।












