बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली को मिलेगी 400 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात

एनसीएल के सीएसआर से पीजी कॉलेज परिसर में 12 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, जिला प्रशासन और एनसीएल के बीच एमओयू

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की पहल से सिंगरौली जिले को आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात मिलने जा रही है। इसके निर्माण को लेकर जिला प्रशासन और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के बीच एमओयू हुआ है। प्रस्तावित ऑडिटोरियम का निर्माण निर्माणाधीन पीजी कॉलेज परिसर में एनसीएल के सीएसआर मद से करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें 400 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

यह ऑडिटोरियम जिले में अपनी तरह का पहला आधुनिक और बहुउद्देशीय मंच होगा। इसका उपयोग विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही शैक्षणिक संगोष्ठियों, व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला एवं साहित्यिक आयोजनों तथा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा।

कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा कि सिंगरौली में शिक्षा और सांस्कृतिक अधोसंरचना को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। एनसीएल के सीएसआर सहयोग से बनने वाला यह ऑडिटोरियम विद्यार्थियों के साथ जिले के नागरिकों के लिए भी दीर्घकालिक रूप से उपयोगी होगा। उन्होंने परियोजना के लिए एनसीएल के सहयोग की सराहना की।

ऑडिटोरियम के निर्माण से जिले में बड़े स्तर पर शैक्षणिक और सांस्कृतिक आयोजन कराने के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं पीजी कॉलेज परिसर को भी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से विकसित करने में मदद मिलेगी।एमओयू के साथ परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण औपचारिकता पूरी हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय और सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button