सीधी

ऑटो वालों ने ठप कर रखी है अमिलिया की यातायात व्यवस्था,पुलिस के वश का नहीं रहा यातायात सुधार…

ऑटो वालों ने ठप कर रखी है अमिलिया की यातायात व्यवस्था,पुलिस के वश का नहीं रहा यातायात सुधार…

सीधी सिहावल
अमिलिया के चुरहट चौराहा से लेकर, मुख्य बाजार हाई स्कूल, तिराहा में अक्सर भारी जाम की स्थिति निर्मित रहती है। दरअसल सवारियों को उतारने एवं चढ़ाने के लिए ऑटो रिक्शा चालक मनमानी तौर पर ऑटो मुख्य सडक़ पर ही खड़ा किए हुए नजर आते हैं। इसी वजह से खासकर चुरहट चौराहा अमिलिया के तिराहे पर यहां से निकलने वाले भारी वाहन रुकना शुरू हो जाते हैं और कुछ समय के अंदर ही भारी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

 

हैरत की बात यह है कि अमिलिया चौराहा के तिराहे पर लंबा जाम लग जाने के बाद भी यहां कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आता जबकि बस स्टैंड नहीं होने के कारण यहां पुलिस की पूरी मुस्तैदी आवागमन को बेहतर बनानें को लेकर नजर आनी चाहिए।
सबसे ज्यादा जाम की स्थिति सुबह 12 बजे से लेकर दोपहर 04 बजे तक देखी जा रही है। इसी दौरान अमिलिया चौराहा में काफी संख्या में बसों का आना-जाना भी रहता है। यात्रियों को चढ़ाने एवं उतारने के लिए ज्यादातर तिराहा के आसपास ही काफी देर तक खड़ी रहती हैं। बसों के रुकते ही ऑटो रिक्शा चालक भी सवारी लेने के लिए आसपास से घेराबंदी करके खडे हो जाते हैं। इसके कारण तीन तरफ से आने वाले वाहनों की कतारें यहां लगना शुरू हो जाती हैं। यह समस्या कोई नई नहीं है। यह काफी समय से बनी हुई है। जिसको लेकर जिम्मेदार भी पूरी तरह से मूकदर्शक बने हुए हैं।

 

कल तिराहा में भारी जाम की स्थिति बनी रही। यहां बसों के साथ ही ऑटो रिक्शा भी बेतरतीब तरीके से खडे रहे। जिसके चलते दोपहर में जाम की स्थिति काफी समय तक बनी रही। बाद में जाम को खुलवाने के लिए वाहन चालकों को अपने स्तर से प्रयास शुरू करना पड़ा। उस दौरान मनमानी तौर पर खड़ी बसों को हटवाया गया। जिसके बाद ऑटो रिक्शा भी अन्य वाहनों को निकलनें के लिए रास्ता दिए और जाम समाप्त हुआ।

चर्चा के दौरान अमिलिया चौराहा तिराहा क्षेत्र के व्यवसायियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक जाम की स्थिति इन दिनों देखी जा रही है। चर्चा के दौरान क्षेत्रीय व्यवसायियों का कहना था कि वर्तमान में स्कूल वाहन नहीं आ रहे हैं फिर भी यह समस्या बनी हुई है।

 

जाम का मुख्य कारण

अमिलिया में जाम की स्थिति का मुख्य कारण अमिलिया तिराहे पर ऑटो रिक्शा चालकों का जमावड़ा सड़क पर सब्जी की दुकान सड़क पर ही बाजार करने आने वाले व्यक्तियों के द्वारा अपनी निजी वाहन खड़े करना बस स्टैंड ना होने की वजह से अमिलिया तिराहे पर बहरी की ओर जाने वाले बस खड़े होना एवं पटपरा की ओर जाने वाले रास्ते पर बस खड़े करना मुख्य कारण माना जा रहा है। साथ ही अमिलिया हाई स्कूल के सामने जाम की स्थिति और ज्यादा निर्मित हो जाती है हाई स्कूल के पास सभी बस खड़े होती है। साथी ऑटो वालों के द्वारा चारों तरफ से जाम लगा दिया जाता है। कई बार तो नगर निरीक्षक स्वयं जाम की स्थिति में फंसे नजर आए साथ ही कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
क्या इस जम की स्थिति से निराकरण मिल पाएगा देखना दिलचस्प होगा…

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button