देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

राजद में भूचाल: नीतीश कुमार को हराने वाले पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने राजनीति से लिया संन्यास

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद और दिग्गज नेता विजय कृष्ण ने राजद से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भावुक पत्र के साथ भेजा।

 

विजय कृष्ण ने पत्र में लिखा कि लंबी आत्ममंथन प्रक्रिया के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन और दलगत राजनीति से पूरी तरह अलग होने का निर्णय लिया है, इसलिए पार्टी से अनुरोध है कि उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।

 

विजय कृष्ण वह नेता हैं जिन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में बाढ़ सीट से तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार को 37 हजार से अधिक वोटों से पराजित कर बड़ी राजनीतिक पहचान बनाई थी। हालांकि इससे पहले वे 1996, 1998 और 1999 में नीतीश कुमार से चुनाव हार चुके थे। 2004 में जीत के बाद वे बिहार सरकार में मंत्री भी बने।

 

अपनी राजनीतिक यात्रा में उन्होंने कई बार पार्टी बदली। 2009 में राजद छोड़कर जदयू में गए और 2010 में फिर राजद में लौट आए।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहले से ही संकट में घिरी राजद के लिए इतनी बड़ी हस्ती का हटना पार्टी के लिए गंभीर झटका माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button