सीधी

रजिस्टार ऑफिस के सामने एक तरफ गंदगी,दूसरी तरफ कुत्तों का डेरा…

रजिस्टार ऑफिस के सामने एक तरफ गंदगी,दूसरी तरफ कुत्तों का डेरा…

आम जन परेशान, विभाग बना अनजान…

पोल खोल पोस्ट सीधी
जिला कलेक्ट्रेट के ऊपरी मंजिल में रजिस्टार ऑफिस है। यहां रोजाना रजिस्ट्री कराने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रहती है लेकिन वहां भी अव्यवस्था देखने को मिलती है। हालात ये है कि एक तरफ गंदगी का आलम, दूसरी तरफ कुत्तों का डेरा है। उसी बीच बच्चों को लेकर रजिस्ट्री कराने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। इन सबके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी क्या करते हैं समझ से परे है। दूसरी मंजिल में कुत्ते कैसे चढ़ जाते हैं यह भी बड़ी बात है।
देखा जाए तो कलेक्ट्रेट ऑफिस के ठीक सामने पुलिस की ड्यूटी रहती है। वहीं ऊपरी मंजिल में रजिस्ट्री ऑफिस है। जहां कि लोगों की काफी भीड़ रहती है। इन सबके बावजूद कुत्तों का आतंक बराबर बना है। वहीं गंदगी भी कम नहीं है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बाज आते नजर दिख रहे हैं। ताज्जुव की बात है कि दूसरी मंजिल में कुत्ते पहुंच रहे हैं। एक नहीं आधा दर्जन कुत्ते दिखे। इसके अलावा अन्य विभागों में भी कुत्तों का जमावड़ा लगता है। इसके बावजूद भी यदि कुत्ते किसी को काट दें तो इसका जवाब देना प्रशासन को मुश्किल पड़ जाएग। परंतु उन्हें हटाने के लिए कोई पहल नहीं की जाती है।


कचड़ों का लगा है अंबार, पीकदान बना भवन

कलेक्ट्रेट भवन में कचरों का अंबार लगा हुआ है। वहीं जगह-जगह पान एवं गुटखा खाने के बाद लोग गंदगी फैला रहे हैं। जिसका नजारा सामने ही दिख रहा है। इसके बाद भी कोई पहल नहीं होती। आखिर क्यों इस तरह की विसंगतियां होने के बाद कार्रवाई नहीं हो रही हैं। लेकिन अधिकारी कोई पहल नहीं करते। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी बात करने से भी परहेज कर रहे हैं। जिस वजह से यह स्थिति बनी हुई है।

देर शाम तक लोगों की रहती है भीड़

रजिस्ट्री कराने के लिए यह ऐसा दफ्तर बना है जहां सीधे तौर पर रजिस्ट्री होना मुश्किल होता है। जहां कि देर शाम तक रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ रहती है। नजारा देख सकते हैं। लोगों की आधा सैकड़ा भीड़ अभी भी है लेकिन नजराना देने वालों का काम जल्दी होता है इसके अलावा जो नजराना नहीं देते हैं उनका काम नहीं होता है। यही वजह है कि यहां भीड़ भी बराबर बनी रहती है। इस संबंध में काफी शिकायतें भी हुई लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से परहेज करते नजर आ रहे हैं जिस वजह से बिचौलियों का यहां बोलबाला है। उनके माध्यम से ही रजिस्ट्री का पूरा काम होता है। नजराना बिना काम होना मुश्किल रहता है।

सीसे के अंदर होता है सारा कारनामा

रजिस्ट्री ऑफिस में प्रमुख रजिस्टार तो अलग बैठते हैं परंतु सहायक जो बैठते हैं वह सीसे के अंदर पूरा लेन-देन का काम करते हैं। यहां तक कि मजाल क्या कि मीडिया या आम पब्लिक वहां पहुंच जाए। सबकी पाबंदी लगी है। जिस वजह से लोग परेशान रहते हैं लेकिन रजिस्ट्री के नाम पर भी गोरखधंधा एवं कमीशनखोरी चरम पर दिख रही है। जिन्होने चढ़ोत्तरी किया उनका नियम विरुद्ध भी रजिस्ट्री हो जाती है जो नहीं करते हैं उनकी रजिस्ट्री होना भी मुश्किल रहता है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button