सीधी

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2kg गांजा किया जप्त,आरोपी को पहुंचाया जेल..

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2kg गांजा किया जप्त,आरोपी को पहुंचाया जेल..

अमित श्रीवास्तव कुसमी

सीधी जिले के जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी आषुतोष द्विवेदी एवं कुसमी थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के निर्देश पर पोडी चौकी प्रभारी डी के रावत के द्वारा वाहन के चेकिंग के दौरान 2 किलो गांजा जप्त किया गया है।

 

पौड़ी चौकी पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 10 10 2025 को वाहन चेकिंग ग्राम पोडी पहाड़िया रोड के पास किया गया, वाहन चेकिंग दौरान सूचना मिली कि ग्राम ददरी रोड तरफ से वाहन क्रमांक एमपी 65 एमएफ 1930 बजाज कंपनी का पल्सर मोटरसाइकिल का चालक नीले कलर का फुल टीशर्ट एवं काली कलर का जींस का पेंट मोटरसाइकिल के सामने डिग्गी के पास पिट्टू वैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा पोडी तरफ बिक्री हेतु लेकर आ रहा है जिसे एक घंटा तक मुखबिर की सूचना का इंतजार किया और एक घंटा बाद मुखबिर के बताए अनुसार संदेही की मोटरसाइकिल आई जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं पिठू वैग के अंदर की तलाशी ली गई तो 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, चालक से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अहिवरण पिता बाबूलाल सिंह उम्र 32 साल निवासी मिठौली थाना जैतपुर जिला शहडोल होना बताया जिसके पास से गांजा 2किलो कीमत 25हजार,एक मोटरसाइकिल कीमत 80हजार एक मोवाइल कीमत 7हजार मौके पर पुलिस ने जप्त किया ,और प्रभारी डी के रावत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की, और दिनांक 11.10.2025 को न्यायालय मझौली में पेश किया गया है जहां से आरोपी को जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी में दाखिल करा दिया गया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button