सरपंच सचिव ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची से आधा सैकड़ा लोगों का हटाया नाम ग्रामीण जनों ने CEO को सौंपा शिकायती पत्र…

सरपंच सचिव ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची से आधा सैकड़ा लोगों का हटाया नाम ग्रामीण जनों ने CEO को सौंपा शिकायती पत्र…
सीधी सिहावल। वैसे भी सीधी जिले का सिहावल मुख्यालय हमेशा से सुर्खियों में बने रहने की पुरानी परंपरा बना ली है शायद अब उस परंपरा पर विराम लगने की उम्मीदें जताई जा रही है। क्योंकि अब सिहावल जनपद मुख्यालय की कमान सुश्री रश्मि पांडेय ने संभाली है।
जी हां हम बात कर रहे हैं सिहावल मुख्यालय अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाकी की जहां दिनांक 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार को करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग आकर CEO मैडम को अपनी पीड़ा बताई जहां मैडम के द्वारा तत्काल पत्राचार करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों से बात करते हुए जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
पूरा मामला ग्राम पंचायत बाक़ी के सरपंच एवं सचिव के द्वारा खाद्यान्न पात्रता पर्ची से चुनावी रंजीस को लेकर हटाने का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया।
वही ग्रामीणों ने पोल खोल पोस्ट के सिंहावल संवाददाता राजबहोर केवट को दूरभाष के माध्यम से बुला कर पूरी जानकारी दी गई।
वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मुस्लिम समुदाय के 53 लोगों के खाद्यान्न पात्रता पर्ची से मुखिया आईडी से id हटाकर खाद्यान्न लेने से हम सबको सरपंच सचिव के द्वारा वंचित कर दिया गया हम मजदूर व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे जिसमें सरकार के द्वारा बीपीएल के आधार पर मिल रहे खाद्यान्न से अब वंचित होना पड़ गया अब हमारे परिवार को खाद्यान्न ना मिलने से काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
वहीं इस विषय को लेकर जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि पांडेय जी से जानकारी लेनी चाही गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे पास आवेदन पीड़ित परिवार के द्वारा दिया गया है जिस पर खाद्यान्न पात्रता पर्ची में पूरा नाम अंकित करने के लिए जिला कार्यालय के लिए पत्राचार जारी कर भेज दिया गया है जल्द से जल्द इन पीड़ित परिवार का निराकरण करवातीं हूं।
।। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिंहावल रश्मि पांडेय ।।
।। राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













