सीधी

महिला पुलिसकर्मी का अभद्र बयान का वीडियो वायरल,ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश, एसपी से कार्रवाई की मांग…

महिला पुलिसकर्मी का अभद्र बयान का वीडियो वायरल,ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश, एसपी से कार्रवाई की मांग…

 

गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का वीडियो बना विवाद का कारण..

ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश, एसपी से कार्रवाई की मांग…

 

सीधी पोल खोल पोस्ट
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के एक्सीलेंसी स्कूल क्रमांक 1 के ग्राउंड में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा एक जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में महिला पुलिसकर्मी कथित रूप से कहती सुनाई दे रही है कि- “सगली पंडिताई तोहरे गा… में घुसेड़ देव…”
यह वीडियो जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और ब्राह्मण समाज में गहरा रोष व्याप्त है।


कार्यक्रम में मौजूद थीं गायिका शहनाज अख्तर

ये घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम स्कूल के ग्राउंड में आयोजित था।
मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान उक्त महिला पुलिसकर्मी का अभद्र बयान रिकॉर्ड हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, सस्पेंशन की मांग

 

वायरल वीडियो के बाद सीधी ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राकेश दुबे सहित कई पदाधिकारी आगे आए और कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इस मामले में जिले के पुलिस प्रशासन को एक आवेदन देकर इसका कड़ा विरोध जताया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस जैसी संवेदनशील सेवा में कार्यरत एक महिला सिपाही द्वारा ऐसी टिप्पणी करना अनुशासनहीनता और धार्मिक अपमान है।
यह केवल ब्राह्मण समाज नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान पर हमला है। ऐसे पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।
ब्राह्मण समाज ने सीधी के पुलिस अधीक्षक (SP) से आरोपी कर्मचारी को तुरंत सस्पेंड करने और विभागीय जांच शुरू करने की मांग की है।

 

अभी तक नहीं आया एसपी का बयान

 

खबर लिखे जाने तक सीधी पुलिस अधीक्षक की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान की जा रही है,

 

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

 

ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जिले में सामाजिक आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशासन के प्रति नाराज़गी जताई है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button