मध्य प्रदेशसिंगरौली

रेल से कटकर 10वीं के छात्र की मौत, आत्महत्या की आशंका

 

सिंगरौली।बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिहारी निवासी मार्कण्डेय बैस के पुत्र शनि बैस (16) की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। शनि कक्षा 10वीं का छात्र था। यह हादसा बरगवां रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर मोक्खा के पास तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब वह एक गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार छात्र रात के समय घटनास्थल तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच में जुटी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button