प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को नहीं मिल रहा मध्यान भोजन…

प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को नहीं मिल रहा मध्यान भोजन…
अमित श्रीवास्तव।
सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र और लुरघुटी के प्राथमिक विद्यालय पांडे खेरवा में हफ्ते भर से मध्यान भोजन नहीं बन रहा है,खाना न मिलने से बच्चों को खाना खाने वापस घर आना पड़ रहा है।
मामले की जानकारी विद्यालय के अभिवावक लाला सिंह पिता सुखलाल सिंह निवासी ददरी ने जानकारी देकर बताया कि विद्यालय पांडे खेरवा में हफ्ते भर से मध्यान भोजन नहीं बन पा रहा है मेरा बालक सहित अन्य बच्चे वापस घर आकर खाना खा रहे हैं। इसकी जानकारी विद्यालय के शिक्षकों को भी दी गई लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो पाया है।
मामले में अभिवावकों ने खंड के प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छात्रों को मध्यान भोजन दिलाने एवं लापरवाहों पर कार्यवाही की मांग की गई है।
इनका कहना है
मामला आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है मैं आज ही बीएससी को भेज कर दिखाता हूं।
बीआरसीसी
अंगिरा प्रसाद द्विवेदी













