सीधी

चोरी करने आया युवक को घर के सदस्यों ने पकड़ा, पुलिस सौंपा…

चोरी करने आया युवक को घर के सदस्यों ने पकड़ा, पुलिस सौंपा…

सीधी सिहावल। नादिर मोहम्मद पिता बशीर मोहम्मद उम्र 24 वर्ष निवासी रामपुर जो एक यादव परिवार के घर में चोरी करने की फिराक से गए हुए थे परंतु घर के परिजनों की निगाह सीसीटीवी कमरे में बनी रहीं तो देखा कि कोई बाहर कैमरे का वायर काट रहा है तब जाकर घर के सदस्य बाहर निकले तब तक अंधेरें का फायदा उठाते हुए दो भाग निकले एवं नादिर को घर के सदस्यों ने एक को पकड़ा लिया। तब तक नादिर के द्वारा नुकीले हथियार से घर के एक सदस्य के ऊपर हमला करने की भी जानकारी प्राप्त हुई।

 

परिजनों के द्वारा पुलिस चौकी सिहावल में सूचना दी गई जब यह बात मीडिया तक आई तब जाकर प्रभारी महोदय के द्वारा धारा 331, 6,305,BNS के तहत कार्यवाही करते हुए  जिला न्यायालय पेश किया गया,जहां से जिला जेल में दाखिल कराया गया।

 

जिले का यह ऐसा चौकी है जहां रेत मुरूम माफिया एवं अवैध कारोबार करनें वालें व्यापारियों के साथ सिहावल चौकी प्रभारी की होती है चाय पर चर्चा।

वही रीवा रेंज के आईजी एवं सीधी जिले के नए एसपी के ईमानदारी एवं साफ सुथरी छवि दाग लगानें का किया जा रहा हैं। वही बताया जाता है की चौकी प्रभारी के ऊपर राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है।

 

जिसकी वजह से धड़ल्ले से सिहावल क्षेत्र में रेत मुरुम एवं अवैध कारोबार करने वाले व्यापारी फल फूल रहे हैं।

जब से सिहावल क्षेत्र में वर्तमान प्रभारी को सिहावल चौकी की कमान सौंपी गई तब से सिहावल क्षेत्र में अपराधो का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

 

साथ ही कई चोरियां भी हो चुकी परंतु कोई कार्यवाही नहीं की जाती रिपोर्ट तो दर्ज होती है पैर ठंडे बस्ते तक ही सीमित रह जाती है।

प्रभारी महोदय का साफ फंडा है सुविधा शुल्क लाओ और धड़ल्ले से करो अवैध व्यापार आगे हम देख लेंगे।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button