सीधी

पुलिस पर नशाखोर व्यक्ति ने किया प्राण घातक हमला,पुलिसकर्मी को आई गंभीर चोट हेलमेट ना होता तों जा सकती जान…

पुलिस पर नशाखोर व्यक्ति ने किया प्राण घातक हमला,पुलिसकर्मी को आई गंभीर चोट हेलमेट ना होता तों जा सकती जान…

सीधी सिहावल अमिलिया: नशे के आदि अपराधियों का हौसला अब इतना बुलंद हो गया है कि पुलिस कर्मी पर भी हमला करने लगे है। कानून का ख्वाब अपराधियों के मन में नहीं रह गया जिसका जीता जागता नमूना सीधी जिले के थाना अमिलिया क्षेत्र अंतर्गत देखने और सुनने को मिला।

क्या है पूरा मामला
आपको बताते चलें सीधी जिले के थाना अमिलिया में पदस्थ नगर सैनिक श्याम दत्त द्विवेदी जो अमिलिया थाने में पदस्थ हैं रोजाना की तरह थाना से फाइल लेकर न्यायालय जाते हैं। कल दिनांक 6 नवंबर 2025 समय लगभग 11 से 11:30 के बीच अमिलिया थाना अंतर्गत बंसल बस्ती के आगे जैसी है अपने बाइक से पहुंचते हैं उनके ऊपर प्राण घातक हमला हो जाता है। जिसमें वह बुरी तरीके से घायल हो जाते हैं जानकारी के अनुसार अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करौली कला निवासी विमल चतुर्वेदी उम्र लगभग 30 वर्षी के द्वारा अचानक एक मोटे डंडे से चलती हुई बाइक से जा रहे श्याम दत्त द्विवेदी के ऊपर सर पर हमला किया जाता है। श्री द्विवेदी हेलमेट मैं वार होने से जिसकी वजह से वह लड़खड़ा जाते हैं जैसे ही वह नीचे गिरते हैं आरोपी विमल चतुर्वेदी के द्वारा लगातार डंडे से उनके हाथ पैर पर वार कर दिया जाता है। आसपास के लोग जब तक पहुंचने आरोपी वहां से भाग चुका था जिसकी सूचना अमिलिया थाने को दी गई अमिलिया थाने में मौजूद पुलिस कर्मी के द्वारा श्याम दत्त द्विवेदी को प्राथमिक उपचार के लिए अमिलिया लाया गया चोट ज्यादा होने की वजह से जिला रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि श्याम दत्त द्विवेदी का हाथ टूट चुका है।

 

फिलहाल अमिलिया पुलिस के द्वारा विमल चतुर्वेदी के ऊपर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत fri दर्ज करने की जानकारी प्राप्त हो रही है। फिलहाल आरोपी विमल चतुर्वेदी फरार बताया जा रहा है।

 

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना कि जब पुलिसकर्मी के ऊपर प्राण घातक हमला नशाखोर व्यक्ति के द्वारा किया जा सकता है तो फिर आम जनता का क्या होगा ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में एक संदेश जा सके और ऐसे आरोपियों का हौसला जो बुलंद हो रहा है।
आरोपियों के मन में पुलिस का ख्वाब और कानून का डर होना जरूरी है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button